23>Post-23=Recp-15=( 206 to 210 )
206>बेसन वाली शिमला मिर्च बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
शिमला मिर्च_Capsicum - 250gm,
बेसन_Gram flour - 02 बड़े चम्मच,
प्याज_Onion - 01 नग,
दही_Curd - 03 बड़े चम्मच,
रिफाइंड तेल_Refiend oil - 01 चम्मच,
हल्दी पाउडर_Turmeric powder - 01 छोटा चम्मच,
जीरा पाउडर_Cumin powder - 1/2 छोटा चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder - 1/4 छोटा चम्मच,
काली मिर्च पाउडर_Black pepper powder - 01 चुटकी,
नमक_Salt - स्वादानुसार,
बेसन वाली शिमला मिर्च बनाने की विधि:
बेसन शिमला मिर्च कि सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर उसके डंठल निकाल दें। इसके बाद उसे छोटे-छोटे कयूब्स मे काट लें। प्याज को छीलकर लम्बाई में काट लें।
बेसन और दही को आपस में मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। बेसन को फेंटते समय इस बात का ध्यान रहे कि उसमें कोई गांठ न रहे।
अब गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें। बर्तन गर्म हो जाने पर उसमें रिफाइंड तेल डालें। तेल गर्म होने पर उसमें शिमला मिर्च डालें और चलाते हुए भूनें।
जब शिमला मिर्च थोडा भुन जाए, पैन में प्याज डाल दें। इसके बाद पैन में नमक और हल्दी पाउडर उालें और चलाते हुए अच्छी तरह से भूनें।
इसके बाद दही और बेसन का घोल पैन में डालें कर चलाने के बाद ढ़क कर 3-4 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में सब्जी को चलाते भी रहें, नहीं तो बेसन तली में चिपकने लगेगा।
जब बेसन गाढ़ा हो जाए, तो पैन में लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें और चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद गैस बंद कर दें।
अब आपकी बेसन शिमला मिर्च कि सब्जी तैयार है। इसे गर्मा-गरम पराठों या रोटी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
============================================
207>शाही मटर पनीर बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
हरी मटर_Green peas - 01 कप,
पनीर_Paneer - 3/4 कप (छोटे पीस में कटा हुआ),
प्याज_Onion 01 (मीडियम साइज की, बारीक कटी हुई),
हरी मिर्च_Green chilli 01 , बारीक़ कटी हुई,
टमाटर_Tomato - 02 नग (कटे हुए),
काजू_Cashew - 5-6 नग (कटे हुए),
लाल मिर्च पाउडर_Chilli powder - 1/2 छोटा चम्म्च,
हल्दी पाउडर_Turmeric powder - 1/4 छोटा चम्मच,
धनिया पाउडर_Coriander powder - 01 छोटा चम्मच,
गरम मसाला पाउडर_Garam masala powder - 1/4 छोटा चम्मच,
लहसुन_Garlic - 2-3 कलियां,
अदरक_Ginger - 1/2 इंच का टुकड़ा,
तेल/घी_Oil/Ghee - 1/2 कप,
पानी_Water - 02 बडे चम्मच,
नमक_Salt - स्वादानुसार।
शाही मटर पनीर बनाने की विधि:
शाही मटर पनीर की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को एक साथ मिक्सी में पीस लें। इसके बाद टमाटर को पीस कर उसकी प्यूरी बना लें। इसके बाद काजू में थोड़ा सा पानी मिला कर उसे भी पीस लें।
अब एक कडाही में 1 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें और उसमें पनीर के टुकड़ों को हलका भूरा होने तक तल लें। तले हुए पनीर को अलग निकाल कर रख दें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और फिर उसमें प्याज़ का पेस्ट और नमक डालेें और इसे तेल छोड़ने तक भून लें। इसके बाद मसाले में टमाटर की प्यूरी डालें और इसे भी 5-6 मिनट भून लें।
इसके बाद कडाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और चम्मच से चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें। इसके बाद काजू का पेस्ट डालें और लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें।
अब कडाही में मटर और 1/2 कप पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर 2-3 मिनट के लिए पकने दें। इसके बाद पैन में पनीर के टुकड़े डाल दें और 2-3 मिनट के लिए पकने दें। उसके बाद गैस बंद कर दें।
लीजिए, आपका शाही मटर पनीर तैयार है। इसे गर्मा-गरम निकालें और कुलचा या फिर रोटी के साथ पेश करें।
नोट:- अगर आप ताजी मटर का इस्तेमाल करें, तो सब्जी बनाने के पहले उसे पानी में 7-8 मिनट तक उबाल लें, नहीं तो मटर कड़ी रह जाएगी। फ्रोजन मटर का इस्तेमाल करने पर उसे उबालने की ज़रूरत नहीं है।
अगर आप सब्जी की ग्रेवी पतली बनाना चाहते हैं, तो हरी मटर के साथ पानी डालते समय उसकी मात्रा थोड़ी बढ़ा दें।

208>सूजी दही सैंडविच बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
ब्रेड (Bread) - 06 नग,
सूजी/रवा (Semolina) - 01 कप,
दही (Curd) - 01 कप,
अदरक पेस्ट (Ginger paste) - 01 छोटा चम्मच,
हरी मिर्च (Green chilli) - 01 नग (बारीक कटी हुई),
तेल (Oil) - 04 बड़े चम्मच,
हरी धनिया (Coriander) - 02 बड़े चम्मच (कटी हुई),
नमक (Salt) - स्वादानुसार।
सूजी दही सैंडविच बनाने की विधि:
सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही लेकर अच्छी तरह से मिला लें और उसे 10 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। 10 मिनट बाद मिश्रण (mixture) में हरा धनिया, नमक और अदरक का पेस्ट डालें अौर उसे मिक्स कर लें।
अब एक तेज धार वाले चाकू से ब्रेड के दो कोनें से बीच में काट कर उसे तिकोना बना लें। साथ ही गैस पर तवा गरम करें। अब ब्रेड का एक पीस लेकर उसके दोनों ओर अच्छी तरह से दही का मिश्रण लगा लें। तवा गर्म होने पर उसपर हल्का सा तेल डालें और फिर उसपर ब्रेड का एक पीस रख कर उलट-पुलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें।
अब आपकी सूजी दही सैंडविच तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और मनचाही चटनी अथवा सॉस के साथ परोसें।
==========================================
209>ब्रेड पनीर रोल्स बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री (Ingredients):
पनीर (Cottage cheese) - 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ),
ब्राउन ब्रेड स्लाइस (Brown bread slice) - 04 नग,
प्याज (Onion) - 01 (बारीक कटा हुआ),
हरी धनिया (Coriander leaf) - 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई),
लाल मिर्च पाउडर (Chilli powder) - 1/4 छोटा चम्मच,
नमक (Salt) - स्वादानुसार।
पनीर रोल्स बनाने की विधि:
ब्रेड पनीर रोल्स_Bread Paneer Rolls बनाने बनाने के लिये सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काट कर अलग कर दें।
इसके बाद पनीर, प्याज, नमक, लालमिर्च और धनिया को अच्छी तरह से मिला कर मिश्रण तैयार कर लें।
अब इस मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर बराबर से फैला कर उसका रोल बना लें।
इसके बाद ओवन को 150 डिग्री सैल्सियस पर गरम करें और रोल को 10 से 15 मिनट तक बेक करें।
अब आपके पनीर रोल्स_Paneer Rolls तैयार हैं।
इन्हें गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और और टोमैटो केचप अथवा चटनी के साथ सर्व करें।
=============================================
210>चिली पनीर बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री:
पनीर (Paneer) – 350 ग्राम,
शिमला मिर्च (Capsicum) – 02 (कटी हुई),
प्याज (Onion) – 01 (कटी हुई),
कार्न फ्लोर (Corn flour) – 04 बड़े चम्मच,
टोमैटो सॉस– (Tomato sauce) – 1/4 कप,
जैतून का तेल (Olive oil) – 1/4 कप,
सिरका (Vinegar) – 01 छोटा चम्मच,
सोया सॉस (Soya sauce) – 02 छोटा चम्मच,
चिली सॉस (Chilli sauce) – 02 छोटा चम्मच,
हरी मिर्च (green chilli) – 02 (बारीक कटी हुई),
अदरक (Ginger) – 01 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ),
काली मिर्च पाउडर (Black pepper powder) – 1/4 छोटा चम्मच,
चिली फ्लेक्स (Chilli flanks) – 1/4 छोटा चम्मच,
अजीनोमोटो (Ajinomoto) – 01 चुटकी,
पुदीना की पत्ती (Mint leaves) – 01 बड़ा चम्मच,
नमक (Salt) – स्वादानुसार।
चिली पनीर बनाने की विधि:
सबसे पहले पनीर को मनचाहे आकार में काट लें और उसपर कार्न फ़्लोर छिड़क कर उसपर अच्छी तरह से लगा लें। अब एक नॉनस्टिक कढा़ई में डाल कर गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें पनीर के टुकडे डालें और हल्के ब्राउन होने तक तल लें। तले हुए पनीर के टुकड़ों को एक अलग बर्तन में निकाल लें। बचा हुआ तेल एक कढा़ई में पलट दें और उसे गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें प्याज डालें और हल्का तल लें। फिर अदरक और हरी मिर्च डालें और भून लें। उसके बाद शिमला मिर्च डालें और दो मिनट भून लें।
उसके बाद कड़ाही में पनीर के टुकडे, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, चिली सॉस, वेनेगर, अजीनोमोटो, नमक, चिल्ली फ़्लेक्स और काली मिर्च डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए अच्छे से भूनें। बचे हुए कॉर्न फ़्लोर को 1/4 कप पानी में घोल लें और फिर इसे कड़ाही में डाल दें और 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
अब आपका चिली पनीर तैयार है। बस कटी हुई पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें और गर्मा-गरम सर्व करें।

=====================================

No comments:
Post a Comment